आप ने किया संगठन विस्तार, प्रदेश कार्यकारिणी में पांच नए प्रदेश उपाध्यक्ष को मिली जगह

0
320

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए पांच नए उपाध्यक्षों और चार ज्वाइंट सेक्रेट्री को जगह दी। आप ने अपने बढ़ते संगठन और नए लोगों को जिम्मेदारियां देकर आगामी चुनावों के मद्देनजर अपनी तैयारियां तेज़ कर दी है।

आप के सह प्रदेश प्रभारी राजीव चौधरी ने मीडिया को बताया कि पार्टी तेजी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक पार्टी सभी स्तरों पर कार्यकारिणी गठित कर देगी जिसके लिए लगातार पार्टी द्वारा मंथन और मीटिंग्स के दौर जारी है । पूर्व में पार्टी के 5 उपाध्यक्षों के अलावा पार्टी ने आज पांच नए प्रदेश उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा की जिनमें काशीपुर से दीपक बाली, चमोली से विनोद कपरवाण, हरिद्वार से ओ पी मिश्रा, देहरादून से विशाल चैधरी, और रुड़की से शारिक अफरोज को नई जिम्मेदारियां से नवाजा।

इसके अलावा चार नए ज्वाइंट सेक्रेट्री भी बनाएं जिनमें अनुज अग्रवाल,अमनदीप अरोडा,मनोज द्विवेदी,भरत सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है।

इस दौरान आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि आप पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ
ही पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान रखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दे रही है ताकि कार्यकर्ताओं के साथ साथ तमाम पदाधिकारियों का मनोबल बढ सके।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी सभी के हितों का ध्यान रखने वाली पार्टी है। ये आम जनता की पार्टी है और इसीलिए पार्टी आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखती है। इस दौरान नए उपाध्यक्ष बने दीपक बाली और विनोद कपरवाण ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया है जिसके लिए वो पार्टी के आभारी हैं और पार्टी को और मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में वो घर घर जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढाने का कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here