उत्तराखंड : कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी द्वारा की गई बैकडोर भर्तियों पर उठाए सवाल

0
71

देहरादून। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने एक बयान जारी करते हुए विधानसभा में बैकडोर नियुक्तियों को निरस्त करने पर वाहवाही लूटने वाली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी अब खुद विधानसभा में चहेतों को नियुक्तियां देकर विवादों में आ गई है। लालचंद शर्मा ने सवाल उठाया कि आखिर किस नियम के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बैकडोर से लोगों को नियुक्ति दी। यही नहीं जिन लोगों को नियुक्ति दी गई है वह उत्तराखंड राज्य के बाहर के हैं।

फोटो लालचंद शर्मा

लालचंद शर्मा का कहना है कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक तरफ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की ओर से विधानसभा में बैकडोर से हुई नियुक्तियों को निरस्त किया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष की ओर से ही बैकडोर से कुछ लोगों को नियुक्ति दे दी जाती है। कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष से पूछना चाहती है कि यह दोहरे नियम राज्य में क्यों लागू किया जा रहे हैं। एक तरफ नौकरी हटाई जा रही है तो दूसरी तरफ उसी विधानसभा में लोगों की नौकरी लगाई जा रही है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल शर्मा ने कहा कि जिन लोगों को विधानसभा में नोकरी दी गयी है, वे सभी उत्तराखंड के बहार से हैं। अब सवाल ये भी उठता है की क्या उत्तराखंड में पढ़े लिखे लोगों की कमी हो गई है। कांग्रेस की मांग है कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से बैकडोर से हुई नियुक्तियों के मामले की जांच कराई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here