करन महरा उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, यशपाल आर्य बने नेता प्रतिपक्ष

0
181

देहरादून। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मात खाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया था। जिस पर गणेश गोदियाल ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। वही हरीश रावत एवं प्रीतम सिंह के बीच चल रही गुटबाजी के चलते नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भी फैसला नहीं हो पा रहा था। इस बीच लगातार तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थी कि अब कौन बनेगा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष और किसको मिलेगी नेता प्रतिपक्ष की कमान?

आखिरकार आज कांग्रेस हाईकमान ने अपना रुख साफ कर दिया है। रानीखेत से कद्दावर कांग्रेसी लीडर करण महरा को काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि सीनियर कांग्रेस नेता यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले भूवनचंद्र कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने इस बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या और भुवन चन्द्र कापडी को उपनेता प्रतिपक्ष जैसे तीनों महत्वपूर्ण पदों पर कुमाऊँ से ही नियुक्त किया गया है, अनुभवी और युवा जोश से कांग्रेस अब भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

कांग्रेस ने अपना पूरा नेतृत्व कुमाऊं मंडल को समर्पित करने का फैसला ले लिया लगता है। उसके चलते प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी आलाकमान ने करन माहरा का चयन किया हैं। रानीखेत से चुनाव हार चुके करन अब प्रदेश भर में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

वही, यशपाल आर्य के राजयोग हैं बीजेपी में मंत्री थे। वहीं कांग्रेस ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को हराने वाले भुवन चन्द्र कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया हैं। इन नियुक्तियों को देखकर लगता है कि गढ़वाल के नेतृत्व से कांग्रेस का मोहभंग हो चुका है। गढ़वाल से कांग्रेस को केवल तीन विधायनसभा सीटें जीतने को मिली है। उसी हिसाब से कांग्रेस ने गढ़वाल से प्रतिनिधित्वना देने का फैसला लिया हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार करण मेहरा को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मात देने वाले विधायक भूवन चंद्र कापडी को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here