किसान अधिकार दिवस पर कांग्रेसियों ने किया राजभवन कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर रोका

0
288

पुलिस व कांग्रेसियों में धक्कामुक्की गिरफ्तार, शाम को रिहा
किसान विरोधी कानूनों के रद्द होने तक चलेगा आंदोलन-देवेंद्र यादव
उत्तराखंड से त्रिवेंद्र सरकार की विदाई तय-प्रीतम सिंह

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों का हुजूम किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा। आज सुबह से ही राजधानी के चारों ओर से कांग्रेसियों के जत्थे मोदी व त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व किसान विरोधी कानूनों को रद्द कराने की मांग करते हुए शहर में कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे। ग्यारह बजे तक कांग्रेस मुख्यालय का प्रांगण कार्यकर्ताओं से भर गया और बारह बजे तक कूच के समय कांग्रेस मुख्यालय के चारों ओर की सड़कें कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पट गई जिससे आसपास जाम की स्थिति बनी रही।

साड़े बारह बजे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, एआईसीसी सचिव व मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन, के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजभवन कूच किया।

कूच से पहले कांग्रेस मुख्यालय में हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश का किसान कराह रहा है लेकिन मोदी जी के कान में जूं नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि आज 48 दिओं से उत्तर भारत का किसान देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्डरों पर कड़कती ठंड में खुले आसमान के नीचे आंदोलनरत है और इस आंदोलन में अब तक 70 किसान अपनी जान कुर्बान कर चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार ने काले कानूनों को लागू करने को अपनी नाक का सवाल बनाया हुआ है। यादव ने कहा कि आज पूरा देश जान चुका है कि मोदी जी देश को अपने धन कुबेर मित्रों की तिजोरी में गिरवी रख दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी मोदी त्रिवेंद्र सरकारों पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि देश में जो कुछ 60 वर्षों में कांग्रेस की सरकारों ने खड़ा किया था उसे मोदी जी ने छह वर्षों में ही नीलाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार चार वर्षों में हर मोर्चे पर फेल हुई है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और व्यापार, पर्यटन तीर्थाटन सब ठप्प पड़ा है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार आकंठ भ्रस्टाचार में लिप्त है और मुख्यमंत्री हर समय भ्रस्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस का राग अलापते हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि आगामी 2022 में त्रिवेंद्र सरकार की विदाई तय है।

नेता प्रतिपक्ष इन्द्रा हदयेश ने कहा कि बीजेपी सरकार के विधायक ही सरकार पर भ्रस्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार अब तक कि सबसे निक्कमी व भ्रष्ट सरकार है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया।

सभा के बाद प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, डॉक्टर इंदिरा हृदयेश व काज़ी निज़ामुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजभवन की ओर प्रस्थान किया।

कूच में विधायक आदेश चौहान, विधायक मनोज रावत, विधायक राजकुमार पुरोला, पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी,पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,आर्येन्द्र शर्मा,धीरेंद्र प्रताप,राजपाल खरोला, विजय सारस्वत,संजय पालीवाल, हरिद्वार मेयर अनिता शर्मा,गरिमा दसौनी,महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा,राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, प्रवीन पुरोहित,नवीन जोशी, प्रभुलाल बहुगुणा, पार्षद रमेश कुमार मंगू, हरिप्रसाद भट्ट, डॉ विजेंद्र पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, प्रदेश सचिव सुमित नेगी मोंटू, कलम सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू डोभाल, तुषार पाल, सिद्धार्थ वर्मा, हाजी सुलेमान अंसारी, विनीत डोभाल, रघु गुरुंग, राहुल पंवार रॉबिन,परमजीत ओबरॉय, सनी पंवार, खुर्शीद अहमद,सभासद जितेंद्र तनेजा, हेमा पुरोहित, अनिल क्षेत्री, सूरत सिंह नेगी, सुभाष धस्माना,याकूब सिद्दीकी,मंजू तोमर,परिणीता बडोनी,शांति रावत, मंजू त्रिपाठी,रंजना रावत,पूनम राणा, डा आर पी रतूड़ी, अजय सिंह,गौतम वर्मा आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here