कैंट बोर्ड के दो सभासद आज भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामेंगे दामन
देहरादून। राजधानी देहरादून में क्लेमेंट टाउन कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष/सभासद सुनील कुमार एवं सभासद मोहम्मद तासीन आज कांग्रेस भवन में चुनाव अभियान संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामेंगे।

कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष/ सभासद सुनील कुमार ने बताया कि वह अफने साथी सभासद मोहम्मद तासीन के साथ शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा राज में लगातार महंगाई बढ़ रही है। अच्छे दिनों का वादा कर देश एवं प्रदेश में सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कुशासन से आमजन बुरी तरह त्रस्त है।