देवप्रयाग में आपदा प्रभावितों से मिले प्रीतम सिंह, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

0
293

आपदा प्रभावितों की सुरक्षा हेतु कांग्रेस संकल्पित : प्रीतम सिंह

देहरादून। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग का दौरा किया तथा आपदा पीड़ित लोगों से मुलाकात कर उनको हर मुमकिन मदद प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया। आपदा प्रभावितों को मौलिक सुविधाएं व जरूरत की चीज़ें उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस ने जिला प्रशासन से वार्ता स्थापित कर आवश्यक निर्देश दिये।

भ्रमण के दौरान प्रीतम सिंह ने आपदा स्थल का जायज़ा लिया और वहां के निवासियों से भेंट कर तत्पश्च्यात देवप्रयाग के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर आपदा पीड़ितों को तत्काल समुचित राशन उपलब्ध कराने व ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने का निर्देश दिया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस हर क्षण पीड़ितों की सहायता हेतु पूर्ण सामर्थ्य के साथ समर्पण व सेवाभाव से जुटी हुई है। कांग्रेस पार्टी का हर एक साथी ग्रसित लोगों के सहयोग के लिए समर्पित हैं। इस दौरान नरेंद्रनगर ज़िला अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, पूर्व विधायक राजकुमार, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, प्रखर शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास चंद प्रयाल सहित अन्य कांग्रेस परिवार के अन्य सम्मानित जन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here