देहरादून। डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए कई दारोगाओं के तबादले किए हैं। जिसकी सूची जारी की गई है।

उपनिरीक्षक संदीप देवरानी का पुलिस लाइन देहरादून से थाना कैंट ट्रांसफर किया गया है।
उप निरीक्षक संदीप चौहान का पुलिस लाइन देहरादून से कोतवाली डोईवाला ट्रांसफर किया गया है।
उपनिरीक्षण राकेश चौधरी का पुलिस लाइन देहरादून से थाना बसंत विहार ट्रांसफर किया गया है।
उप निरीक्षक कुलवंत जलाल का थानध्यक्ष क्लेमेंटटाउन से थानाध्यक्ष चकराता ट्रांसफर किया गया है।
उप निरीक्षक सतेंद्र भाटी का थानध्यक्ष चकराता से थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन ट्रांसफर किया गया है।