पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल

0
220

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय कर दिया है। कैप्टन ने पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही अपनी पार्टी बनाई थी।

दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री और तीन बार पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी ज्वाइन करवाई। बता दें कि इसी साल अमरेन्द्र सिंह ने हाईकमान से नाराजगी के चलते मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी और पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था।

उनकी पार्टी ने पंजाब भाजपा और सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, उसका एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया था और खुद सिंह को भी अपने गढ़ पटियाला शहर सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here