पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल डीज़ल के दामों में बढोतरी शुरू, आज फिर बढे़ दाम

0
302

कोरोना संकट के बीच फिर से बढ़ने लगे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। इन दिनों पूरे देश में एक तरफ जहाँ कोरोना महामारी के चलते देशवासियों को बड़े संकट का सामना करना पड़ रहा है वहीं सरकार ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही महंगाई का झटका लगाना शुरू कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की। इससे पहले कल भी दोनों ईंधनों के दाम बढ़े थे। उससे पहले, दो महीने से भी ज्यादा अवधि के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। जबकि इस दौरान कच्चे तेल के बाजार में दाम में उल्लेखनीय घटत-बढ़त हुई थी। बुधवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 19 पैसे उछल कर 90.74 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। डीजल भी 21 पैसे की छलांग लगा कर 81.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दे पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। अब लगातार दूसरे दिन इसके दाम बढ़े।

वही हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here