रायपुर विधानसभा के अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

0
267

देहरादून। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश में भी लोग आम आदमी पार्टी से जुड रहे हैं।

आज रायपुर विधानसभा में कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों और कई अन्य युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय सर्कुलर रोड पर हुए इस सदस्यता कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग, प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया और रविंद्र आनंद ने यहां मौजूद सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें आप पार्टी की टोपी पहनाकर आप पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान आप प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग, ने कहा कि लोगों का भरोसा आप पार्टी पर लगातार बढ़ रहा है जिस वजह से पूरे प्रदेश में हर रोज लोग आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता इन 20 सालों में बीजेपी और कांग्रेस को बारी बारी से देख चुकी है लेकिन दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है।

आप प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने दिल्ली का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ही अरविंद केजरीवाल को लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बनाया। आप पार्टी झूठ की नहीं बल्कि सच्चाई की राजनीति करती है और जनता के लिए समर्पित पार्टी है। उत्तराखंड में भी 2022 में आप का समर्पण, जनता स्वीकार करेगी और पार्टी को जीत दिलायेगी।

इस मौके पर वसीम अंसारी, अजबपुर ब्लॉक महासचिव कांग्रेस, सवार अली अजबपुर ब्लॉक संगठन मंत्री कांग्रेस, सलमान, गुरप्रीत, समीर, सरताज, अभिषेक, सोनू और अरशद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

www.astitvatimes.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here