अमेरिकी दादागिरी से चमगादड़ जैसा हुआ मोदी सरकार का हाल- भाजपा सांसद

0
301

राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर कसा मोदी सरकार पर तंज

भारत ने अपने आर्थिक समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी नेवल ऑपरेशन पर जब ऐतराज जताया तो उधर से हैरान करने वाला जवाब मिला। इस पर राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को एक बार फिर मोदी सरकार पर तंज करने का मौका मिल गया। उन्होंने केंद्र सरकार को पंचतंत्र का चमगादड़ बता दिया। दरअसल पंचतंत्र की कहानी में चमगादड़ को अवसरवादी बताया गया था। कहानी में वह अपने स्वार्थ के लिए पाला बदलता है और अंत में दोनों ही तरफ से उसका बहिष्कार कर दिया जाता है।

दरअसल अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के जहाज बिना अनुमति के ही लक्षद्वीप के पास अरब सागर की सीमा में युद्धाभ्यास करने लगे। भारत ने जब आपत्ति जताई तो उधर से हैरान करने वाला जवाब मिला। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि यूएसएस जॉन पॉल जोन्स ने ऑपरेशन को अंजाम दिया है और इसके लिए समुद्र में आवागमन की स्वतंत्रता के अधिकार का इस्तेमाल किया गया है। उसने कहा कि अगर भारत विशेष आर्थिक क्षेत्र या फिर महाद्वीपीय शेल्फ में अनुमति लेने की बात कहता है तो यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है।

अमेरिका से इस तरह का जवाब मिलने के बाद स्वामी ने ट्वीट कर कहा, ‘अब बाइडेन सरकार ने बता दिया है कि वे भारत के कानून का सम्मान नहीं करते हैं। पंचतंत्र के चमगादड़ की तरह मोदी सरकार की भी हालत दयनीय हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here