उत्तराखंड : घर के अंदर महिला एवं तीन बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

0
172

देहरादून। प्रदेश के बागेश्वर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक घर से महिला एवं उसके तीन बच्चों के शव बरामद हुए हैं। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला का पति 10 मार्च से लापता बताया जा रहा है, जबकि इससे पहले से ही इस परिवार को आस-पड़ोस के लोगों द्वारा नहीं देखा गया। जहां से शव बरामद हुए, वह घर अंदर से बंद होने के कारण पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला ही था या फिर एक साथ किसी अज्ञात के द्वारा 4 लोगों की हत्या कर दी गई। इस मामले से जुड़े सभी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शाम को घिरौली जोशीगांव की कुछ लोग गांव के पास ही अलग एक मकान की ओर पानी की लाइन ठीक कराने गए थे। जहां उन्होंने पाया कि अंदर से दुर्गंध आ रही है। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, किंतु दरवाजा अंदर से बंद था। तब दरवाजा तोड़ा गया। जहां से महिला व उसके तीन बच्चों के शव बरामद किये गए।

मृतका का नाम नीमा पत्नी भोपाल राम के अलावा उनकी 13 साल की बेटी अंजलि, 7 साल का बेटा कृष्णा एवं डेढ़ साल का बेटा भास्कर का शव बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा मृतक महिला के पति की तलाश शुरू कर दी गई है। उसके मिलते ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here