उत्तराखंड में घूसखोर तहसील कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
280

रुड़की तहसील के राजस्व कर्मचारी को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

देहरादून। शुक्रवार को हरिद्वार जिले की रुड़की तहसील के राजस्व कर्मचारी को विजिलेंस टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। रुड़की में विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील से लेकर विभागों में हलचल मची रही। इससे पहले भी यहां माामले सामने आते रहे हैं।

रुड़की में विभिन्न विभागों में अब तक विजिलेंस की ओर से कार्रवाई हो चुकी है। पांच से अधिक सालों में तहसील, चकबंदी, ऊर्जा निगम, मंडी समिति, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी-अधिकारी घूस लेने के मामले में विजिलेंस के हाथ चढ़ते रहे हैं। विजिलेंस की ओर से रुड़की क्षेत्र में घूसखोरी के मामले में आखिरी कार्रवाई आबकारी विभाग पर हुई थी। तत्कालीन आबकारी निरीक्षक को घूस लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। इस साल की यह क्षेत्र में पहली कार्रवाई है। पंद्रह हजार की रिश्वत लेने के मामले में रुड़की तहसील के कानूनगो राजकुमार सैनी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले को लेकर तहसील में हलचल की स्थिति बनी रही। अन्य विभागों में भी हलचल मची रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here