कर्नाटक विधानसभा चुनाव संपन्न, एग्जिट पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, देखें विभिन्न चैनलों का एग्जिट पोल

0
102

अधिकतर चैनलों के एग्जिट पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, दो में भाजपा आगे

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर चुनाव आज सम्पन्न हो गया। मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न चैनलों ने एग्जिट पोल जारी किया है। जिनमें अधिकतर ने कांग्रे स्कोर सबसे बड़ी पार्टी दिखाया है न्यूज24 टुडे चाणक्य ने और आज तक एक्सिस माय इंडिया ने अपने अनुमानों में कांग्रे स्कोर बहुमत दिखाया है जबकि न्यूज़ नेशन सीजीएस के सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया गया है। जनता दल सेकुलर को सभी चैनलों ने लगभग 2 दर्जन सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बताया है यदि किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो ऐसे में जनता दल सेकुलर के हाथ में सत्ता की चाबी आ जाएगी और सरकार गठन में उसकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।

न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कांग्रेस को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 120 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 92 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे यहां 12 सीट मिल सकती है। वहीं अन्य को एक भी सीट पर जीत मिलती नहीं दिख रही है।

कर्नाटक में कांग्रेस को बंपर बहुमत
आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 122-140 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे 20 से 25 सीट मिल सकती है। वहीं अन्य की बात करें तो उन्हें यहां तीन सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स का एग्जिट पोल
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस को 110 से 120 सीटें और भाजपा को 80 से 90 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं जेडीएस को 20 से 24 सीचें और अन्य को 01 से तीन सीटें मिल सकती हैं।

मध्य कर्नाटक इलाके में भाजपा को बढ़त
आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में मध्य कर्नाटक इलाके की बात करें तो यहां कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां की 23 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 12 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 10 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे इस इलाके में एक सीट मिल सकती है। वहीं अन्य की बात करें तो उन्हें इस इलाके में एक भी सीट मिलती नहीं दिख रहीं हैं।

करावल तटीय इलाके में भाजपा को बढ़त
आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कर्नाटक के करावल तटीय इलाके में भाजपा को बंपर फायदा होने की उम्मीद है। यहां की 19 सीटों में कांग्रेस के खाते में 03 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 16 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस और अन्य की करें तो उन्हें इस इलाके में एक भी सीट मिलती नहीं दिख रहीं हैं।

बेंगलुरु इलाके में कांग्रेस को बंपर फायदा
आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कर्नाटक के बेंगलुरु इलाके में कांग्रेस को बंपर फायदा होने की उम्मीद है। यहां की 28 सीटों में कांग्रेस के खाते में 17 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 10 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे इस इलाके में एक सीट मिलने के आसार हैं।

टाइम्स नाउ ईटीजी का एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ ईटीजी ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 78 से 92 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 106 से 120 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 20-26 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से चार सीटें जा सकती हैं।

न्यूज नेशन सीजीएस का एग्जिट पोल
न्यूज नेशन और सीजीएस के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिलने की संभावना है। जेडीएस को 21 सीटें मिलने की संभावना है। साथ ही अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 कन्नड सी-वोटर का एग्जिट पोल
टीवी9 कन्नड सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

एशियानेट जन की बात का एग्जिट पोल
वहीं, इन सबसे इतर एशियानेट जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई है। इसने, राज्य में भाजपा को 94 से 117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल
रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 85 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 24-33 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

वहीं टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 0-चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

कांग्रेस को मिल रही हैं इतनी सीटें
ZEE NEWS और MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here