डांडा लखौण्ड वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट के समर्थन में जनसंपर्क करते मनोज कुकरेती

0
158

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी जी जान लगा दी है। रायपुर विधानसभा का रण जीतने के लिए गृहमंत्री अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा नेता रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष शर्मा ने भी काली मंदिर में कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया हुआ है।

इसी प्रकार अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ता भी जी जान से जुटे हुए हैं। हाल ही में भाजपा से निष्कासित किए गए मनोज कुकरेती कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट के समर्थन में खुलकर आ गए हैं। जिससे वार्ड नंबर 60 के साथ ही तपोवन मंडल में कांग्रेस प्रत्याशी को लाभ मिलना निश्चित है। मनोज कुकरेती ने आज कार्यकर्ताओं सोमनाथ कॉलोनी, दुर्गा विहार, कल्ली बस्ती, हिल व्यू अपार्टमेंट आदि में जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को जिताने की अपील की। इस दौरान विकास ममगाई, मोहम्मद शादाब, अंकुश शर्मा,नीतीश शर्मा,राजन ममगाई, विनोद, जगत सिंह नेगी, अभिलाष शर्मा मोनू,राहुल कुकरेती गोवर्धन शर्मा,अजीत सिंह नेगी आदि वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निष्कासन से पहले तक मनोज कुकरेती भाजपा तपोवन मंडल में मंत्री का पद संभाल रहे थे। क्षेत्रीय विधायक से संगठन के कुछ लोगों की नाराजगी के चलते तमाम मान मुनव्वल के बावजूद उन्होंने भी पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करने से मना कर दिया था। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here