डोईवाला विधानसभा में कांग्रेस की पदयात्रा कल, हरीश रावत होंगे शामिल

0
197

देहरादून। प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज़ कर दी हैं। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हाल ही में प्रदेश का दौरा कर लौटे हैं। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने भी देहरादून का दौरा कर पदाधिकारियों से प्रदेश की नब्ज टटोलने का प्रयास किया है।

कांग्रेस द्वारा डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में 18 नवंबर गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन क्या जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित ने बताया कि गुरुवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पदयात्रा निकालेगी। पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में चुनाव संचालन अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शामिल होंगे।

पुरोहित ने देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार एवं महंगाई ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। आमजन देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार से छुटकारा पाने के लिए आतुर है।

पुरोहित ने पद यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता से भी गुरुवार सुबह 9:00 बजे डोईवाला गुरुद्वारा से शुरू होने वाली पदयात्रा में बडी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here