पूर्व प्रधान कुसुम ठाकुर महिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष, आशा थापा बनी महानगर महामंत्री

0
284

देहरादून। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन ने महानगर महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार जायसवाल के सहयोग से भाजपा छोड़ कर कई महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती कमलेश रमन ने भाजपा गोरखा जनमुक्ती मोर्चा की महामंत्री आशा थापा रावत को महानगर महिला कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व प्रधान कुल्हान मसूरी मंडल अध्यक्ष भाजपा कुसुम ठाकुर प्रधान को महानगर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इनके साथ श्रीमती अनिता वाधवा, रईसा, मीना पाठक, उर्मिला जुयाल ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर मर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। चाहे लोकसभा चुनाव हों, या विधानसभा चुनाव भाजपा ने झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। नये साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। इस दौरान अनुराधा तिवारी, श्रीमती प्रियंका भंडारी, कार्यालय प्रभारी श्रीमती बबीता सिंह सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here