प्रदेश में 11 आईएएस एवं 1 पीसीएस का तबादला

0
199

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने आज 11 आईएएस एवं 1 पीसीएस अधिकारी का तबादला किया है।

पौडी गढ़वाल के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल को नैनीताल का जिलाधिकारी बनाया गया है।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदाण्डे को पौडी गढ़वाल का जिलाधिकारी बनाया गया है।

चंपावत जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे सुरेंद्र नारायण पांडे को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार विनीत तोमर को चंपावत का जिलाधिकारी बनाया गया है।

आनन्द स्वरूप को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। आर मीनाक्षी सुंदरम से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का प्रभार हटा दिया गया है।

आईएएस सविन बंसल, नितिन सिंह भदौरिया, सुश्री सोनिका, सौरभ गहरवार, अनुराधा पाल के साथ ही पीसीएस देव कृष्ण तिवारी के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here