भाजपा ने रद्द किये 13 फरवरी तक कार्यक्रम, खाद्यान्न लेकर भाजपाई रैणी रवाना

0
250

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर भाजपा ने जोशीमठ आपदा के चलते 13 फरवरी तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में जुटने को कहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सोमवार को हल्द्वानी से सड़क मार्ग से जोशीमठ के रैणी गांव के लिए प्रस्थान किया वह मंगलवार को जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर आपदा राहत कार्यों का जायजा लेंगे। साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष चमोली रघुवीर सिंह बिष्ट व क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट से फोन पर बात कर आपदा राहत कार्यों की जानकारी भी ली।

 इस दैवीय आपदा में आपदा  प्रभावितों की मदद के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ प्रदेश महामंन्त्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, अजीत नेगी व भाजपा आपदा प्रबन्धन विभाग की टीम भी साथ जाएगी। वही एक टीम खाद्यान्न किट लेकर आपदा ग्रस्त क्षेत्र के लिए रवाना हो गयी। टीम सभी पीड़ितों तक पहुचकर उन्हें जरुरी सामान उपलब्ध कराएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here