विभिन्न विभागों के 423 पदों पर आवेदन जारी, 18 नवंबर है अन्तिम तिथि

0
251

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से निकली सहायक कृषि अधिकारी के 188 पदों समेत अलग अलग पदों पर कुल 423 भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। इस बारे में महत्वपूर्ण बात यह है कि इस परीक्षा के लिए आवेदन के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। जान लें इस हेतु आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 18 नवंबर 2021 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2021 है। जबकि लिखित परीक्षा का अनुमानित समय मार्च 2022 तक बताया गया है।

इन पदों के लिए में मांगे गए हैं आवेदन
चारा सहायक (फीड सहायक) जीआर-2 के लिए 3 पद, चारा सहायक (फ़ीड सहायक) ग्रेड-3 के लिए 2 पद, सहायक खाद्य निरीक्षक / प्रशिक्षक के लिए 1 पद, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के लिए 3 पद, सहायक कृषि अधिकारी, ग्रेड-3 के लिए 188 पद, उद्यान निरीक्षक/सहायक विकास अधिकारी के लिए 26 पद, सहायक मशरूम विकास अधिकारी के लिए 3 पद, सहायक पौध संरक्षण अधिकारी/मधु विकास अधिकारी के लिए 2 पद, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (उद्यान) के लिए 3 पद, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (वनस्पति) के लिए 3 पद, मशरूम पर्यवेक्षक के लिए 4 पद, प्रयोगशाला सहायक के लिए 4 पद, बागवानी विकास

शाखा-ग्रेड-3 पर्यवेक्षक के लिए 181 पद
इस परीक्षा हेतु यह बात भी ध्यान रखनी है। इस भर्ती के लिए ओटीआर यानी One Time Registration अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के पूर्व ओटीआर भरना अनिवार्य है। अभ्यर्थी बहुत ही सावधानी के साथ ओटीआर भरें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here