सपा बसपा की सरकारों ने यूपी को कर दिया था बर्बाद : अमित शाह

0
291

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अध्यक्ष अमित शाह आज एक दिन के दौरे पर लखनऊ आये हुए हैं। उन्होंने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर 1.50 करोड़ नए सदस्य जोड़ने के अभियान का शुभारंभ किया। शाह ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि यहां 2017 से पहले सपा-बसपा का खेल चलता था, इसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। कैराना में पलायन हो रहा था। अब किसी की हिम्मत नहीं है, पलायन करने वाले पलायन कर गए।

शाह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से दो बड़े सवाल किए। पूछा कि वह 5 साल में विदेश में कितने दिन रहे? कोरोना और बाढ़ के समय के लिए आप कहां थे? आदित्यनाथ की यह सरकार गरीब, मजदूर और महिलाओं के लिए बनी है। अखिलेश ने शासन खुद के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है। कहा कि अखिलेश एंड कंपनी 2014, 2017 में हमें ताने मारती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। अखिलेश बाबू हमने तो नींव भी बना दी। आप तो 5 हजार रुपए का चंदा देने से भी चूक गए। उनकी सरकार में कार सेवकों पर गोलियां चलीं। इसे याद रखना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here