2022 में फिर सरकार बना उत्तराखंड का इतिहास बदलेंगे भाजपा कार्यकर्ता : भसीन

0
261

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। आगामी विधनसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ता इतिहास बदल देंगे और कांग्रेस की आशाओं पर तुषाराघात होगा जो बिल्ली के भाग से छींका टूटने का प्रतीक्षा कर रही है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र भसीन ने आज धर्मपुर विधानसभा के धर्मपुर नगर मंडल के शक्ति केंद्र संयोजको की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूं तो हम भाजपाइयों को विपक्षी 24 / 7 का कार्यकर्ता कहते हैं जो हम हैं भी, पर अब 2022 में जब तक हम दोबारा से भाजपा सरकार ना बना लें तब तक हमारे लिए आराम हराम है।

डॉक्टर भसीन ने शक्ति केंद्र संयोजको से बूथ पन्ना प्रमुख से आगे बढ़कर क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को चिन्हित कर उनसे कम से कम 10 बार संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार तथा संगठन द्वारा देश राज्य एवं समाज हित में किए गए कार्यों का ब्यौरा देने को कहा।

भसीन के अनुसार यदि हम ऐसा करने में सफल हो गये तो चुनाव होने से पहले ही परिणाम हमारे हाथ में होगा और यही कार्यकर्ता का अब लक्ष्य होगा। भसीन ने कहा कि निष्क्रिय कार्यकर्ता का संगठन में अब कोई काम नहीं है संगठन उसका संज्ञान लेकर कार्यवाही करेगा।

बैठक को रेशम फेडरेशन के चेयरमैन चौधरी अजीत सिंह भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल महानगर किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश कंबोज ने भी संबोधित किया। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजको के होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा भी तैयार की गई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, पार्षद राजपाल पयाल, आलोक कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक नवीन नौटियाल, सुशील गुप्ता, मंडल महामंत्री दिनेश सती, मुकेश सिंघल, लच्छू गुप्ता, सुभाष बालियान रविंद्र राज अरोड़ा, लाल चंद वर्मा, नदीम जैदी, कलम सिंह मियां, वैजयंती माला, सरस्वती थपलियाल, शांति उनियाल, रेनू रौतेला, रजनी तड़ियाल सहित भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here