JOB Alert : विभिन्न विभागों में निकली रिकॉर्ड 37 हज़ार से अधिक पदों पर भर्ती, करें आवेदन

0
115

सरकारी नौकरी का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भर्ती का ऐलान कर दिया है। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2022 में रिकॉर्ड 37409 पदों पर भर्तियां होंगी। आपके लिए एक सुनहरा अवसर है क्‍योंकि SSC के इतिहास में अभी तक इतने ज्‍यादा पदों पर भर्ती नहीं हुई है। हर बार CGL में 8 9 हजार पदों पर ही भर्ती होती थी।

स्टॉफ सलेक्शन कमीशन (SSC) ने कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2022 भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले पदों की संख्या में बड़ा इजाफा किया है। आयोग ने 7 फरवरी को नोटिस जारी कर बताया कि CGL भर्ती परीक्षा 2022 के माध्यम से अब 37,409 पद भरे जाएंगे। इससे पहले जब भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था, तब तकरीबन 20,000 पदों को भरने की जानकारी दी गई थी।

स्टाफ सलेक्शन कमीशन की ओर से जारी नई वैकेंसी ब्रेकअप में इसमें 17,000 और पद जोड़ते हुए कुल 37,409 पद भरने की घोषणा की है। इनमें सबसे ज्यादा पद डाक विभाग के हैं। इसके तहत डाक विभाग में पोस्टिंग असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट के 19,676 पद भरे जाएंगे। इनमें जनरल के लिए 15982 पद, ओबीसी के लिए 8719 , एससी के लिए 5776 , एसटी के लिए 2997, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 3937 पद हैं।

हो सकती है टियर 2 परीक्षा 27 मार्च
SSC कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा का आयोजन आयोग की ओर से 1 से 13 दिसंबर तक कराया गया था। इसके बाद अब टियर 2 परीक्षा 2 से 7 मार्च तक आयोजित की जाएगी। हालांकि अबतक टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट नहीं आया है। आयोग ने इन भर्ती के लिए वेबसाइट पर डेटा अपलोड किया है। इसकी टियर 1 परीक्षा का रिजल्‍ट कभी भी जारी हो सकता है और इसके बाद टियर टू की परीक्षा 2 से 7 मार्च तक प्रस्तावित मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here