सेंट्रल बैंक में पांच हजार पदों पर भर्ती के लिए आज ही करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। युवाओं के लिए बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अपरेंटिस पद पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ये भर्ती 5000 से ज्यादा पदों पर हो रही है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 3 अप्रैल तक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in. पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सके है।

शैक्षिणिक योग्यता और आयु सीमा
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इससे कम पढ़े लिखे बच्चे अप्लाई नहीं कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाह रहे हैं उनकी उम्र 20 से कम और 28 साल से ज्यादा नहीं होने चाहिए। इन पद के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा देना होगा, इसके बाद इंटरव्यू के लिए कॉल आएगा। लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी।

जानें आवेदन शुल्क और सैलरी
बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र और सेमी-अर्बन ब्रांच के लिए सैलरी 10,000 रुपये है. अर्बन ब्रांच के लिए सैलरी 15,000 रुपये है. इसी प्रकार मेट्रो ब्रांच के लिए 20,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को 800 रुपये फीस देने होंगे। पीडब्ल्यूडी आवेदकों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 600 रुपये देने होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!