नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म कर मां बनाने वाले के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। प्रदेश में एक नाबालिग किशोरी से हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी ने न सिर्फ किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसे गर्भवती भी बना दिया। ‌पीड़िता के अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद मामले का खुलासा हुआ। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो में मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बागेश्वर जिले का निवासी बताया जा रहा है।

यह पूरा मामला चमोली जिले का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, एक गांव की किशोरी की तबियत खराब होने पर उसकी मां उसे रुद्रप्रयाग जिले के एक अस्पताल ले गई। वहां 4 जून को किशोरी ने बेटी को जन्म दिया। इस घटना के बाद किशोरी ने 7 जून को थराली थाना में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार के अनुसार आरोपी बागेश्वर जिले का रहने वाला है और थराली क्षेत्र में कार्य करता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बागेश्वर भेजी जा रही है। फिलहाल किशोरी अस्पताल से छुट्टी पाकर रिश्तेदारों के यहां सुरक्षित है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!