रायपुर ब्लॉक में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सरोजनी ने प्रमुख तो साक्षी ने ली कनिष्ठ प्रमुख पद की शपथ 

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में रायपुर विकासखंड में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ उपस्थित रहे। उनके साथ खंड विकास अधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहीं। इस अवसर पर श्रीमति सरोजनी जवाडी ने रायपुर ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ली। उप प्रमुख पद की शपथ संजय सिंधवाल और कनिष्ठ उप प्रमुख पद की शपथ श्रीमती साक्षी थापा ने ग्रहण की।

शपथ ग्रहण के बाद विधायक उमेश शर्मा काऊ ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल पद की नहीं बल्कि जनता की अपेक्षाओं की भी है। उन्होंने सभी सदस्यों को मिलजुलकर विकास की राह पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रायपुर ब्लॉक उत्तराखंड के विकास की नई मिसाल बनेगा और हर पंचायत में विकास की किरण पहुंचेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और कहा कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारियों की टीम जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाएगी। मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं, गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों से सभी का स्वागत किया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान अजय चौहान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरज थापा समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और महिला -पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!