एम.पी.जी कॉलेज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सुमेंद्र बोहरा संग प्रीतम सिंह से की मुलाकात

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। एम.पी.जी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई से अध्यक्ष पद पर विजयी हुए प्रवेश सिंह राणा ने कांग्रेस नेता एवं नगर निगम पार्षद सुमेंद्र बोहरा के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक प्रीतम सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जगपाल गुसाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन शाह, पूर्व महासचिव रंजीत रावत, दक्ष पंवार, रंजीत टम्टा सहित अन्य सम्मानित साथी भी उपस्थित रहे।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक प्रीतम ने छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवेश सिंह राणा और उनकी पूरी टीम को जीत की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति युवाओं को समाज और देश की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम है। छात्र नेता समाज की आवाज़ होते हैं और आने वाले समय में यही युवा राजनीति और सामाजिक परिवर्तन की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की यह जीत छात्रों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि नवचयनित छात्रसंघ प्रतिनिधि छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएँगे और कॉलेज में एक बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

सुमेंद्र सिंह बोहरा सुशांत ने कहा कि यह जीत मेहनती कार्यकर्ताओं और छात्रों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रसंघ टीम को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मुलाक़ात ने छात्र नेताओं और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बीच संवाद को और मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!