राजधानी में B.Tech कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के सुद्धोवाला स्थित BFIT कॉलेज में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बीटेक प्रथम वर्ष की 17 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतका पंजाब की रहने वाली थी और कॉलेज परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया गया कि गुरुवार सुबह वह अपनी तीन रूममेट्स के साथ क्लास के लिए गई थी, लेकिन पहली क्लास के बाद वह वापस हॉस्टल लौट आई। दोपहर में जब बाकी छात्राएं लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर आवाज देने और फोन करने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो वार्डन एवं पुलिस को सूचना दी गई।

इसके बाद मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो छात्रा दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एसओ कुंदन राम ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है, और उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव या निजी कारणों की आशंका जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!