कैबिनेट मंत्री जोशी ने नागल हटनाला में किया करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को सामुदायिक भवन, नागल हटनाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 04 राजपुर में ₹398.96 लाख की लागत से निर्मित नागल हटनाला पेयजल योजना, मण्डी परिषद से 23 लाख रूपए की लागत वाली विकास योजनाओं का लोकार्पण किया, वहीं वार्ड के अंर्तगत नागल हटनाला, चालंग एवं कुल्हान क्षेत्रों में सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का ₹188.36 लाख की लागत से शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कुल ₹616.67 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी गई।

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क और नाली जैसे विकास कार्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान मंत्री जोशी ने संबंधित अधिकारियों को आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों एवं पार्टी के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालों में पूर्व प्रधान चालंग रामलाल ठाकुर, प्रेम पाठक, मीनाक्षी भट्ट, कमल गुप्ता, रविंद्र सिंह, कलम सिंह रमोला, राखी पुंडीर, रणवीर और उमेश त्यागी सहित अन्य शामिल रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पार्षद महिमा पुंडीर, पूर्व प्रधान समीर पुण्डीर, मण्डल महामंत्री अल्का कुल्हान, पार्टी नेता अनुज कौशल, प्रमोद रावत, विक्रम इंद्रवाल, प्रेम पाठक, लोनिवि के ईई राजेश कुमार, जलनिगम के ईई दीपक नौटियाल, सुधीर पुंडीर, प्रधान राजेश रमोला, मंजीत रावत, संजय रावत समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के वार्ड नंबर 04 की जनता के लिए कल एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर आने वाला है। क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित नागल हटनाला पेयजल योजना सहित नागल हटनाला, चालंग एवं कुल्हान में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास का भव्य कार्यक्रम 18 जनवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा।


यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से सामुदायिक भवन, नागल हटनाला, देहरादून में संपन्न होगा। कार्यक्रम का लोकार्पण एवं शिलान्यास कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा, जो क्षेत्र के लिए विशेष गौरव की बात है।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रधान समीर पुंडीर ने बताया कि नागल हटनाला पेयजल योजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे वर्षों से चली आ रही जल समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा। वहीं नागल हटनाला, चालंग और कुल्हान क्षेत्रों में प्रस्तावित सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों से आवागमन में सुधार होगा, जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों में विकास कार्यों के प्रति सकारात्मक उम्मीदें देखने को मिल रही हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहेंगे।

क्षेत्रीय पार्षद महिमा पुंडीर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस जनहित से जुड़े कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं और विकास की इस पहल के साक्षी बनें। यह कार्यक्रम न केवल बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि राजपुर क्षेत्र के समग्र विकास का प्रतीक भी माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!