वीडियो; हाईवे पर भड़काऊ नारे लिखने वाली दो महिलाओं समेत तीन को पुलिस ने भेजा जेल 

Astitva Times Desk
4 Min Read

वीडियो; हाईवे पर भड़काऊ नारे लिखने वाली दो महिलाओं समेत तीन को पुलिस ने भेजा जेल

देहरादून। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ क्षेत्र में दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखकर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, हाईवे पर “यह मुसलमानों के लिए सड़क नहीं” जैसे आपत्तिजनक शब्द लिखे गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में सुलेखा, शारदा और जितेंद्र राघव को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी देहरादून के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाओं के बारे में यह भी जानकारी सामने आई है कि वे कथित तौर पर हिंदू रक्षा दल से जुड़ी हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने और शांति भंग करने का आरोप है। तीनों के खिलाफ बिहारीगढ़ थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाएं एलिवेटेड रोड पर लिखते हुए नजर आ रही हैं कि ‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं। वीडियो सामने आने के बाद से ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का बताया जा रहा है। वीडियो करीब एक मिनट का है, जिसमें कुछ महिलाएं व कुछ युवक नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं एक्सप्रेस वे पर स्प्रे से लिख रही हैं कि यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं। लिखने के बाद महिलाएं जय श्री राम भी कहती हुई नजर आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसको लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि बिहारीगढ़ स्थित दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर देर रात हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पेंट से यह आपत्तिजनक वाक्य लिखा। पुलिस को खबर लगी तो आनन फानन में इस पर पेंट कराया गया। एनएचएआई के कर्मचारी की तरफ से इसकी शिकायत कराई गई। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हिंदू रक्षा दल ने इसकी जिम्मेदारी ली है। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे हमारे कार्यकर्ताओं ने लिखा है कि मुसलमानों के लिए सड़कें नहीं हैं। बिल्कुल ठीक लिखा है। उन्होंने कहा कि हमारे दिए टैक्स के पैसे का फायदा ये लोग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को सरकारी सुविधाओं से वंचित कर देना चाहिए, टैक्स हम देते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!