चंद्रबनी के विकास को नई रफ्तार, 35. 5 लाख की लागत से सड़क और नाली निर्माण शुरू

Astitva Times Desk
4 Min Read

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में किया निर्माण कार्य का शिलान्यास, वन भूमि धारा-4 की समस्या के समाधान का भी दिया भरोसा

देहरादून। राजधानी देहरादून में चंद्रबनी क्षेत्र के विकास और स्थानीय नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चंद्रबनी वार्ड की ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में आज सहसपुर विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के माध्यम से 35 लाख 50 हजार रुपये की लागत से होने वाले सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया।


इस विकास कार्य के शुरू होने से ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यवस्थित नाली निर्माण होने से जल निकासी की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी। लंबे समय से बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था की अपेक्षा कर रहे स्थानीय निवासियों के लिए यह निर्माण कार्य बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
उन्होंने चंद्रबनी क्षेत्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और लंबे समय से चली आ रही वन भूमि धारा-4 की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समस्या के निराकरण के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस गंभीर विषय का जल्द समाधान निकालने की दिशा में सकारात्मक पहल होगी, जिससे चंद्रबनी क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिल सकेगी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी।


विधायक ने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुमन बुटोला, शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष श्री मदन सिंह, सुखबीर बुटोला, अजय गोयल, पी.पी. सिंह, विलोचन प्रसाद शर्मा, अनिल ढकाल, विकास कश्यप, अशोक चौहान, पुष्पा भंडारी, जिज्ञासा भंडारी, रीना गॉड, बृजपाल पुंडीर, कुलदीप थपलियाल, मनोज पंत, जगदीश रतूड़ी, मनोनीता राना, महेश घोष, दीपक राणा एवं अनिल मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
35.50 लाख रुपये की लागत से शुरू हुआ यह निर्माण कार्य चंद्रबनी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सड़क और नाली निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन एवं जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं वन भूमि धारा-4 की समस्या के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है।

इस विकास कार्य के शुरू होने से ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यवस्थित नाली निर्माण होने से जल निकासी की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी। लंबे समय से बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था की अपेक्षा कर रहे स्थानीय निवासियों केलिए यह निर्माण कार्य बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!