देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के वास्ते तत्काल प्रभाव से एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य सिविल सेवा (PCS) के 30 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी इस आदेश के तहत कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO), नगर आयुक्तों और अपर जिलाधिकारियों (ADM) की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

1 प्रमुख आईएएस (IAS) अधिकारियों की नई तैनाती:
श्रीमती निधि यादव (IAS-2017): वर्तमान में अपर सचिव-कृषि एवं कृषक कल्याण तथा निदेशक पंचायती राज थीं, जिन्हें अब निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2 अभिनव शाह (IAS-2019): मुख्य विकास अधिकारी (CDO), देहरादून से स्थानांतरित कर अब अपर सचिव-पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद, देहरादून बनाया गया है।
3 दीपक सैनी (IAS-2020): इन्हें मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून के पद पर तैनात किया गया है।
4 प्रवीण कुमार (IAS-2021): अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय से मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ बनाए गए हैं।

5 श्रीमती अनामिका (IAS-2021): प्रतीक्षात (Waiting) से अब मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा की जिम्मेदारी संभालेंगी।
6 श्रीमती आशिमा गोयल (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर को प्रमोट कर नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी बनाया गया है।
7 दीपक रामचन्द्र सेठ (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की से मुख्य विकास अधिकारी, चमोली नियुक्त किए गए हैं।
8 राहुल आनन्द (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी बनाए गए हैं।
9 सुश्री गौरी प्रभात (IAS-2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी से स्थानांतरित होकर संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की बनाई गई हैं।
10 सुश्री दीक्षा जोशी (IAS-2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत से संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर के पद पर भेजी गई हैं।

प्रमुख पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले:
1 जीवन सिंह नगन्याल: अपर आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल से आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर एवं ऊधमसिंह नगर।
2 त्रिलोक सिंह मर्तोलिया: आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर व प्रधान प्रबंधक-शुगर मिल किच्छा से अपर आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल।
3 अभिषेक त्रिपाठी: मुख्य विकास अधिकारी, चमोली से निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून।
4 रामजी शरण शर्मा: मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा से अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA), देहरादून।

5 तीर्थपाल सिंह: अपर निदेशक ITDA व स्मार्ट सिटी लिमिटेड से केवल अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA) के रूप में कार्य करेंगे।
6 जय भारत सिंह: मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी से अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून।
7 श्याम सिंह राणा: अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून।
8 नारायण सिंह नबियाल: अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर से अपर जिलाधिकारी, चमोली।
9 विवेक प्रकाश: अपर जिलाधिकारी, चमोली से अपर आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर एवं प्रधान प्रबंधक चीनी मिल, किच्छा।

10 पंकज कुमार उपाध्याय: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नाजूल) ऊधमसिंह नगर से अपर मेलाधिकारी, कुम्भ मेला, हरिद्वार।
11 कौस्तुभ मिश्र: अपर जिलाधिकारी (वि/रा), ऊधमसिंह नगर से उप निदेशक-मण्डी परिषद, रुद्रपुर।
12 श्रीमती स्मिता परमार: अपर जिलाधिकारी-देहरादून से नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की।
13 रविन्द्र सिंह बिष्ट: नगर आयुक्त, नगर निगम, काशीपुर से अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर।
14 श्रीमती निर्मला बिष्ट: उप निदेशक-मण्डी परिषद, रुद्रपुर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नाजूल), ऊधमसिंह नगर।

15 जितेन्द्र कुमार: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी, देहरादून / विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (CALA)।
16 श्रीमती नुपूर वर्मा: डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल से नगर आयुक्त, नगर निगम, रुद्रपुर।
17 कमलेश मेहता: डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल से अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग।
18 विनोद कुमार: डिप्टी कलेक्टर, देहरादून से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), ऊधमसिंह नगर।
19 परितोष वर्मा: नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी से नगर आयुक्त, नगर निगम, काशीपुर।
20 गोपाल राम बिनवाल: नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की से उप मेलाधिकारी, कुम्भ मेला, हरिद्वार बनाए गए हैं।
शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से तुरंत कार्यमुक्त होकर अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही, इसकी अनुपालन आख्या/प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले
Leave a Comment