MDDA ने की कई स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, अवैध निर्माण भी सील 

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अवैध प्लॉटिंग के साथ ही नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। डोईवाला, रानीपोखरी, माजरी ग्रांट समेत कई इलाकों में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे की जमीनों को मुक्त कराया गया और अवैध निर्माणों को सील किया गया।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश में नियमों को ताक पर रखकर हो रहे अवैध कार्यों पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

कार्रवाई के दौरान डोईवाला के झाबरावाला में लगभग 18 बीघा, रानीपोखरी के डांडी में 10-12 बीघा, भानियावाला के बक्सारवाला में 25 बीघा और हरिद्वार रोड पर 40 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा माजरी ग्रांट में अवैध निर्माण को सील किया गया।

इन कार्रवाइयों में एमडीडीए की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। MDDA उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी ने कहा कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!