डॉक्टरों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, सभी सुरक्षित

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। केदारनाथ में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक हेलीकॉप्टर जिसमें एम्स (AIIMS) ऋषिकेश के डॉक्टर सवार थे, अचानक तकनीकी गड़बड़ी के कारण हार्ड लैंडिंग करने पर मजबूर हो गया। हेलीकॉप्टर एक मरीज को लेने के लिए गया था, लेकिन लौटते वक्त डिसबैलेंस होने की वजह से यह हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल तीन लोग सवार थे। जिनमें एक पायलट और दो डॉक्टर, जो एम्स ऋषिकेश से संबंधित थे। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते पायलट को मजबूरन हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी। मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और तकनीकी कारणों की गहराई से समीक्षा की जा रही है। इस घटना ने चारधाम यात्रा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े हेलीकॉप्टर ऑपरेशन्स को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!