नदी बनकर बह रहे पानी में बहने लगी महिला, लोगों ने बचाई जान देखें वीडियो 

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। प्रदेश भर के साथ राजधानी देहरादून में कल से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पूरा शहर पानी पानी दिख रहा है। राजधानी के कई इलाकों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वींडियोज में लगभग हर क्षेत्र में सड़के नदी में तब्दील दिख रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह शहर में घूम कर स्थिति का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को लगातार दिशा निर्देश जारी करते दिखे।

इसी बीच राजधानी देहरादून में सहस्त्रधारा रोड आईटी पार्क से एक खौफनाक तस्वीर सामने आई, जिसमें सड़क पर नदी बनकर बह रहे पानी में एक महिला गिर गई और पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगी, अच्छा हुआ कि आसपास खड़े लोगों की नजर महिला पर पड़ गई और उन्होंने महिला को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिसके चलते एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!