मंगलवार को भी बंद रहेंगे जिलेभर के स्कूल, आदेश जारी

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में जारी किए गए भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने कल मंगलवार को देहरादून जिले के सभी 12वीं तक के स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में छुट्टी घोषित कर दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी० एम० ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार येलो अलर्ट एवं जारी नावकॉस्ट, डॉपलर रडार एवं वर्तमान में हो रही लगातार भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कही कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन तीव्र दौर/झोंकेदार हवायें (40-50 कि०मी०/ घण्टा) भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने का ‘ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्रों में हो रही मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 05. 08.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 05.08.2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!