राजधानी में आज रूट रहेगा डाइवर्ट, यातायात प्लान देखकर निकलें बाहर

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

बारह–बफात जुलूस को लेकर आज यातायात प्लान जारी

देहरादून। राजधानी में शुक्रवार को निकलने वाले बारह बफा के जुलूस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। जुलूस के दौरान यातायात आंशिक रूप से डायवर्ट रहेगा, ताकि लोगों को कम से कम असुविधा हो और जुलूस भी शांतिपूर्वक निकल सके।

पुलिस के अनुसार, जुलूस सड़क के बायीं ओर चलेगा, जबकि दायीं ओर से यातायात की आवाजाही जारी रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल, बल्लीवाला चौक और सहारनपुर चौक से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

जुलूस के प्रिंस चौक पहुँचने पर यहां से द्रोण कट की ओर जाने वाले वाहनों को आंशिक रूप से चन्दननगर कट होते हुए दून चौक भेजा जाएगा। इसी प्रकार, जुलूस के द्रोण कट से कचहरी रोड की ओर जाने पर तहसील चौक से प्रिंस चौक की ओर जाने वाले यातायात को रोक-रोककर छोड़ा जाएगा। जुलूस के द्रोण कट पास करने के बाद प्रिंस चौक से आने वाले वाहनों को तहसील चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

दून चौक पहुँचने पर तहसील चौक से दून चौक की ओर जाने वाले वाहनों को प्रिंस चौक भेजा जाएगा, जबकि बुद्धा चौक से दून चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक से तहसील चौक की ओर मोड़ा जाएगा। जुलूस के बुद्धा चौक पास करने पर मनोज क्लिनिक की ओर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

इसके अलावा, कॉन्वेंट तिराहा से मनोज क्लिनिक की ओर यातायात बंद कर दिया जाएगा और मनोज क्लिनिक से आने वाले वाहनों को क्रॉस रोड की ओर भेजा जाएगा। वहीं क्रॉस रोड से आने वाले वाहनों को मनोज क्लिनिक से एसबीआई मुख्य शाखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही जुलूस मजार तक पहुंचेगा, यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों पर ही वाहनों का संचालन करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!