हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी. नरेंद्र की कार दुर्घटनाग्रस्त

Astitva Times Desk
1 Min Read

उत्तराखण्ड के मुख्य न्यायाधीश जी.नरेंद्र का रविवार शाम दिल्ली से नैनीताल लौटते समय मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार एक्सीडेंट हो गया। रविवार शाम एन.एच.में मोरादाबाद के रामगंगा पुल पर आगे चल रही स्कॉड की गाड़ी के इमरजेंसी ब्रेक मारने से चीफ की टोयोटा कैमरी कार अनियंत्रित होकर उसके पीछे से आ रही गाड़ी से जा भिड़ी। बरसात के मौसम में चीफ की कैमरी के पीछे कारवां में चल रही सुरक्षा जवानों से भरी गाड़ी भी अनियंत्रित होकर मुख्य न्यायाधीश की गाड़ी में पीछे से जा घुसी। मुख्य न्यायाधीश को इस दुर्घना में हल्के झटके लगे हैं।

शनिवार रविवार की छुट्टियों से लौट रहे मुख्य न्यायाधीश की गाड़ी बुरी तरह से श्रतिग्रस्त होने के कारण उन्हें लेने के लिए नैनीताल हाईकोर्ट से अतिरिक्त वाहन गया।

क्षतिग्रस्त गाड़ी को मुरादाबाद में ही रिपेयर के लिए छोड़ दिया गया है। हादसे में सुरक्षा कर्मियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। घायल दरोगा को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मुरादाबाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुँच गए। जानकारी के अनुसार, सी.जे.देर रात सुरक्षित नैनीताल पहुंच गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!