सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन फरार, 4 बच्चों को छोड़ फुर्र हुई महिला

Astitva Times Desk
7 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

लखनऊ। प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर प्यार को पाने के लिए एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को तोड़ दिया गया है. यहां पर एक महिला को अपनी बेटी के ससुर से प्यार हो गया. दोनों में प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया और एक दूसरे का दामन थाम लिया. उनके प्यार में परिवार वाले बाधा न बनें, इसलिए समधी-समधन दोनों घर से फरार हो गए।

बदायूं में अलीगढ़ जैसा मामला सामने आया है. फर्क बस सिर्फ इतना है कि अलीगढ़ में सास-दामाद के साथ फरार हो गई थी और बदायूं में समधन अपने समधी के साथ. बेटी की शादी के महज तीन साल बाद एक महिला अपनी बेटी के ससुर के साथ फरार हो गई और साथ रहने का फैसला कर लिया. अपने समधी को बुलाने के बाद समधन अपने समधी के साथ फरार हो गई।

महिला 4 बच्चों की मां
महिला के चार बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की की शादी 2022 में हो गई थी. उसी के ससुर के साथ महिला ने जीवन बिताने का फैसला कर लिया। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है. उसने बताया कि वह लंबे रूट पर ट्रक चालने का काम करता है. मेरी पत्नी को मैं समय पर पैसे भी भेजता रहता था. पीठ पीछे मेरी पत्नी मेरी बेटी के ससुर (मेरे समधी) को बुलाती थी और रंगरलियां मनाती थी। उसने अपने समधी को बुलाया और उसके साथ फरार हो गई. वह घर में रखा सारा जेवर और रुपए लेकर फरार हो गई. इस मामले में महिला के बेटे का कहना है कि मेरे पापा घर पर नहीं रहते थे. मम्मी हर तीसरे दिन घर पर दीदी के ससुर को बुलाती थीं और उन्हीं के साथ रहती थीं. हम लोगों को दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था. वह दीदी के ससुर के साथ एक टेंपो में बैठकर गई हैं।

वहीं इस मामले में पीड़ित पति के पड़ोसियों का कहना है कि जो महिला का पति है, वह ट्रक चलाने का काम करता है. महीने में वह एक-दो बार घर आता था. महिला इस बात का फायदा उठाती थी और अपने समधि को घर में अक्सर बुलाती थी. मोहल्ले वालों को इसलिए कोई आपत्ति नहीं थी, क्योंकि वह रिश्तेदार था. हालांकि वह रात के 12:00 बजे अक्सर घर आता था और सुबह जल्दी निकल जाता था. इस बार वह महिला को भी लेकर गया है।

अलीगढ़ में दामाद के साथ भाग गई थी सास
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले अलीगढ़ जिले में एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी. सास-दामाद का यह केस काफी सुर्खियों में रहा. हालांकि जब पुलिस दोनों को पकड़ने निकली तो दोनों ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. घरवालों ने थाने में सास को काफी समझाने- बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी. उसका कहना है कि वह अपने अपने दामाद के साथ ही रहेगी।

सास बनने-बनते होने वाले दामाद पर फिदा हुई महिला और दामाद बनते-बनते सास को ही ले भागे युवक की प्रेम कहानी से सभी हैरान रह गए. इस अनूठी प्रेम कहानी में नया मोड़ आ गया है.

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास और दामाद की अनोखी लव स्टोरी में नया ट्विस्ट आ गया है. अलीगढ़ की महिला और उसके होने वाले दामाद की इस लव स्टोरी ने देशभर में सुर्खियां बटोरीं. होने वाले दामाद के साथ फरार होने वाली सास को पुलिस की टीम कई राज्यों में तलाश कर रही थी, लेकिन पुलिस के हाथ खाली थे, सफलता नहीं मिल रही थी। बुधवार दोपहर अचानक सास और उसका होने वाला दामाद थाना दादों पहुंच गए और पूरे मामले के बारे में पुलिस को विस्तार से बताया. 16 अप्रैल को ही राहुल की बारात जानी थी. छह अप्रैल को राहुल मडराक थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुरा से अपनी होने वाली सास को लेकर फरार हो गया था. बीते 10 दिन से फरार दामाद और सास बुधवार दोपहर दादों थाने पहुंच गए।

पुलिस की पूछताछ में महिला (सास) ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था. उसने पति को लेकर कई चौंकाने वाली बातें पुलिस को बताई. महिला ने कहा कि वो अब आगे का अपना जीवन राहुल के साथ ही बिताना चाहती है. महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब भी उसके होने वाले दामाद का फोन आता, महिला खुद ही उससे बात करती थी. इसी बात को लेकर उसकी बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी. पति भी गाली गलौज करता था।

पहुंच गए नेपाल
प्रेमी राहुल ने बताया छह अप्रैल को सपना (सास) अलीगढ़ से चलकर कासगंज पहुंची थी. वहां से हम लोग बस में सवार होकर बरेली पहुंचे. इसके बाद बिहार के मुजफ्फरपुर गए. दो दिन पहले वहां मोबाइल खोल कर देखा तो सोशल मीडिया पर हम लोगों के चर्चा हो रहे थे. इसी को देखते हुए हम लोग बस में सवार होकर मुजफ्फरपुर से दिल्ली लौटे. वहां से बस में बैठकर आए और राया कट पर उतरकर किराए पर गाड़ी बुक करके थाने पहुंच गए. महिला और उसके प्रेमी ने बताया कि दोनों बिहार होते हुए नेपाल पहुंच गए थे, जबकि पुलिस उन्हें उत्तराखंड में तलाश करती रही. सपना की बेटी से राहुल की 16 अप्रैल को शादी होनी थी. इससे पहले महिला अपने होने वाले दामाद के साथ नकदी और जेवरात लेकर फुर्र हो गई. इसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी. अब महिला अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ ही रहना चाहती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!