आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के पुत्र की जाखन में संदिग्ध मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून से आज फिर एक दुखद खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। राजपुर रोड जाखन स्थित एक होटल में सिकंदर कलेर की मौत गई है। देहरादून में पिछले दो दिनों में यह चौथी मौत है । एक मामले में तो पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के पुत्र जिनकी मौत की दुःखद खबर आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पडताल की पुलिस मौत के कारणों का खुलासा करने में जुट गई है।

आपको बता दें एस एस कलेर का 24 वर्षीय सुपुत्र सिकन्दर कलेर जोकि किसी काम से देहरादून आया हुआ था, कल शाम को रोज वुड होटल में रुका हुआ था। जब आज सुबह से उसने कॉल नही उठाया तो परिजन जब होटल पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा तो सिकन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!