इंडियन ऑयल दिवस पर यूरेका गैस सर्विस ने प्रेम नगर में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। इंडियन ऑयल स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी देहरादून के प्रेमनगर श्यामपुर में यूरेका गैस सर्विस द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्तवीरों ने बढ चढ कर रक्तदान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में टिहरी लोकसभा सीट से सांसद महारानी राज्य लक्षमी शाह ने पहुंच कर रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का मनोबल बढाया। साथ ही उन्होंने शिविर के आयोजक कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विनोद पंवार की सामाजिक कार्यो में बढचढ कर भाग लेने के लिए प्रशंशा की। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र पुण्डीर ने कहा कि आज के दौर में रक्तदान सबसे बड़ा दान है। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रेम नगर कांवली मंडल अध्यक्ष बिजेन्द्र थपलियाल, भाजपा नेता राजेश रावत, सूरज प्रकाश भाटिया, आलोक आहूजा, उदय दत्ता, राजेन्द्र हाण्डा, शीला रावत, शुभम, संजय अरोडा, देवेन्द्र नौटियाल, अशोक शर्मा, राजन सिंह नेगी, मनोज शर्मा मोहित पंवार, अनीता मल्होत्रा,खिलाफ सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!