कड़ाई से हो जिले के बाजारों में साप्ताहिक बंदी का पालन : डा0 आशीष श्रीवास्तव

MS Malik
By
1 Min Read

दवाई, गैस सर्विस,फल एवं सब्जी, दूध आदि आवश्यक सेवाओं को रहेगी छूट

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण के बढते प्रभाव को रोकने के दृष्टिगत स्थानीय बाजारों के लिए लागू निर्धारित तिथि को साप्ताहिक बन्दी आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के आदेश नगर मजिस्टेट सहित सभी उप जिलाधिकारियों को जारी किये।

साप्ताहिक बन्दी के दिवसों में अति आवश्यक सेवाओं तथा फल-सब्जी, दूध, पैट्रोल पम्प, गैस सर्विसेज तथा दवाईयों की दुकानों को ही खुला रखने की छूट है। आदेशों का उल्लंघन की स्थिति में महामारी अधिनियम तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

www.astitvatimes.com

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!