कांग्रेस ने 26 जनवरी से शुरू होने वाली “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” के लिए घोषित किये पर्यवेक्षक, देखें सूची

MS Malik
By
3 Min Read

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 जनवरी, 2023 से देशभर में आयोजित किये जाने वाले ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ के लिए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने किये जिला एवं महानगर पर्यवेक्षक नियुक्त

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्या कुमारी से कश्मीर तक आयोजित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की अपार सफलता के उपरान्त कांग्रेस पार्टी द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2023 से देशभर में की जाने वाले ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ के उत्तराखण्ड प्रदेश में सफल आयोजन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने जिला एवं महानगर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में जिला, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर दिनांक 26 जनवरी, 2023 से ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ के तहत यात्राओं का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा पार्टी की संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों में वरिष्ठ कांग्रेसजनों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु प्रदेश के जिन वरिष्ठ नेतागणों को जिला/महानगर पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें हरिद्वार महानगर में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र चौधरी, रुड़की महानगर प्रदेश महामंत्री पी.के. अग्रवाल, हरिद्वार ग्रामीण प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, रूडकी ग्रामीण प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्धिकी, देहरादून महानगर राजवीर सिंह चैहान, परवादून पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत, पछुवादून प्रदेश महामंत्री अतोल सिंह रावत, ऋषिकेश महानगर पूर्व सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, पौडी गढ़वाल प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, कोटद्वार में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, टिहरी मे प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, उत्तरकाशी में पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, पुरोला में नीरज त्यागी, चमोली में ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, रूद्रप्रयाग में जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह रावत, अल्मोड़ा में प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, बागेश्वर में प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र लुन्ठी, रानीखेत में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त बगडवाल, चम्पावत में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 गणेश उपाध्याय, पिथौरागढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, डीडीहाट में रणजीत दास, नैनीताल में पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन, हल्द्वानी में प्रदेश महामंत्री अनुपम शर्मा, उधमसिंहनगर में पूर्व विधायक संजीव आर्य, काशीपुर महानगर में किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरेन्द्र लाडी एवं रूद्रपुर महानगर में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल को पर्यवेक्षक बनाया गया है।


प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी जिला/महानगर पर्यवेक्षकगणों से अपेक्षा की है कि वे अपने पर्यवेक्षण वाले जनपद में ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ के सफल आयोजन हेतु सम्बन्धित जिले के सभी कांग्रेसजनों से सम्पर्क स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे तथा समय-समय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत कराते रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!