कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फिर कोरोना पाज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

MS Malik
By
2 Min Read

कोरोना ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को एक बार फिर अपनी चपेट में लेकर संक्रमित कर दिया है।

नई दिल्ली। लोगों की लापरवाही के चलते लगातार अपने पांव फैलाते हुए दायरे को बढ़ा रहे कोरोना ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को एक बार फिर अपनी चपेट में लेकर संक्रमित कर दिया है। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा है कि मेरी रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है। बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर से कोविड-19 पॉजिटिव हो गई है। आज सवेरे प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए लिखा है कि मेरी रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है। मेरा इलाज कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक होम आइसोलेशन में घर पर ही चल रहा है। बुधवार से पहले पिछले इसी साल के जून महीने की 3 तारीख को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनकी माताश्री कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोविड-19 की चपेट में आकर पॉजिटिव हो गई थी। पिछले 2 महीने के भीतर प्रियंका गांधी वाड्रा आज दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है। गौरतलब है देश की राजधानी दिल्ली समेत तकरीबन सभी राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढ रहे है। इस सब के लिये लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!