कांग्रेस विधायक अपने समर्थकों संग थाम सकते हैं भाजपा का दामन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेश हाईकमान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के साथ शुरू हुआ असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रीतम सिंह की नाराजगी के बाद अब धारचूला से पार्टी विधायक हरीश धामी की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। सूत्रों के अनुसार हरीश धामी का भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। धारचूला, गोरीछाल व अन्य ब्लाक अध्यक्षों सहित सभी ने कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता और पदों से त्यागपत्र दे दिए हैं। क्षेत्र में कांग्रेस छोडऩे वालों का सिलसिला जारी है।


विधायक धामी से भाजपा में शामिल होने की बात पूछी गई तो तो उन्होंने स्पष्ट तो कुछ नहीं कहा। पर यह कहते हुए संकेत दिया कि उनको जिताने वाली जनता और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जो चाहेंगे वही वह करेंगे। धामी ने कांग्रेस पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनकी लगातार उपेक्षा हो रही है। पूर्व में जब कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हुआ तो उन्हें जो पद मिला था उसमें सबसे नीचे उनका नाम था। बाद में भी उन्हें केवल नाममात्र का पद दिया गया। विधायक धामी ने कहा कि कांग्रेस पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के प्रति नकारात्मक सोच रखती है। उनकी उपेक्षा करती है। कांग्रेस ने हमेशा सैनिक पृष्ठभूमि वाले परिवारों की उपेक्षा की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!