चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोडी ने दिया विधायक पद से इस्तीफा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। चंपावत विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा से उपचुनाव लड़ेंगे। विधायक कैलाश गहतोडी ने आज सुबह सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। जिसे विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने मंजूर कर लिया।

माना जा रहा है इस्तीफा देने के बाद अब जल्द कैलाश गहतोड़ी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है। इस्तीफा मंजूर होते ही इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी और उसके बाद सीट को खाली घोषित कर इस पर उपचुनाव कराने का फैसला ले लिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राजपुर रोड विधायक खजानदास सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!