जब पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया के सामने फूट फूट कर रोने लगे मोदी सरकार के यह मंत्री, देखें वीडियो

MS Malik
By
3 Min Read

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पिछले 24 घंटों में बक्सर में उन पर हमले के दो प्रयास हुए। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बक्सर से सांसद ने ये आरोप लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री रो भी पड़े थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”बक्सर में मेरे कार्यक्रम के दौरान किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दिन भर के अनशन के दौरान मुझसे महज 5-6 फीट की दूरी पर कुछ उपद्रवी मुझ पर हमला करने के लिए अपनी लाठी हवा में लहराते दिखे। मेरे अंगरक्षकों और पुलिस कर्मियों ने तीन लोगों को पकड़ लिया और मुझे बचा लिया। अगर उन्होंने उन्हें नहीं पकड़ा होता तो मुझे नहीं पता कि क्या होता?”

देखे, मंत्री जी का रोते हुए वीडियो

पुलिस कर्मियों के बीच से पिस्तौल लेकर भागा युवक
उन्होंने कहा, “इतना ही नहीं एक व्यक्ति ड्यूटी के दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच से देसी पिस्तौल लेकर भाग गया। पुलिस मूक दर्शक बनी रही और उसने कुछ नहीं किया।” उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और सभी पदाधिकारियों को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि जब वहां मौजूद पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता उन पकड़े गए गुंडों को थाने ले गए। वहां के डीएसपी ने हमारे कार्यकर्ताओं और पीए से कहा कि कोई बात नहीं, मंत्री अपना काम कर रहे हैं और गुंडे अपना काम कर रहे हैं। बिहार के डीएसपी से ऐसा कुछ सुनना दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रभावशाली लोगों के दबाव में आरोपियों को छोड़ा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन पर हमला करने के आरोप में पकड़े गए तीन लोगों को बाद में कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, ”मैं नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूं कि थाने लाए गए बदमाशों को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? केंद्रीय मंत्री ने कहा, “बक्सर में पिछले 24 घंटों में मुझ पर दो बार हमले के प्रयास हुए।”

बता दें कि इससे पहले रविवार की रात केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले को एस्कॉर्ट कर रहा वाहन एक दुर्घटना के बाद पलट गया था। दुर्घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। केंद्रीय मंत्री ने दुर्घटना का एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया था जिसमें वे पलटे एस्कॉर्ट वाहन का निरीक्षण करते देखे गए थे।

News sourse: न्यूज़ 24

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!