जीपीए क्रिकेट क्लब ने एकता क्लब को 50 रनों से हराया

MS Malik
By
1 Min Read

खेडा अफगान। रविवार को ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर हुए एकता क्लब और जीपीए क्लब के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। जिसमें जीपीए क्लब की टीम के कप्तान दानिश खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोज खान के 48 संजीव शर्मा के 32 व दानिश शफीक 15 रनों की बदौलत 21 ओवर 4 गेंद में 186 रनों का लक्ष्य एकता क्लब के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्लब की पूरी टीम जीपीए क्लब के तेज गेंदबाजों के सामने घुटने टेक गई तथा कोई भी बल्लेबाज रुक कर नहीं खेल सका पूरी टीम तू चल मैं आया की तर्ज पर ऑल आउट हो गई।

जिसमें खालिद मलिक ने 3 संजय रंधेडी दो सलमान ने दो व तारिक चौधरी ने दो विकेट लेकर पूरी टीम को धराशाई कर दिया। यह मैच जीपीए क्लब की टीम ने 50 रनों से जीता। इस मौके पर ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के कोच अर्जुन सिंह, सुफियान, गुरदयाल, सेठपाल, संजय कुमार, दीपक, महावीर, आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!