ट्विटर ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का अकाउंट किया अनवेरीफाइड, हटाया ब्लू टिक

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू के ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड कर दिया है. दरअसल, ट्वीटर ने एम वेकैंया नायडू के पर्सनल ट्वीटर हैंडल से वेरिफाइड ब्लू टिक को हटा दिया है। सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू के निजी ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड कर दिया है. जिसके तहत अब उनके ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है. ये खबर आते ही ट्विटर पर ‘Vice President of India’ ट्रेंड होने लगा है. सोशल मीडिया पर काफी लोग ट्विटर के इस कदम पर ट्वीट कर रहे हैं।

बीजेपी नेता सुरेश नाखुआ ने पूछा है, ‘ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के अकाउंट से ब्लू टिक क्यों हटाया? यह भारत के संविधान पर हमला है.’ हालांकि कुछ लोगों का ये भी दावा है कि उनका अकाउंट एक्टिव नहीं था, जिस वजह से अनवेरिफाइड कर दिया गया है।

बता दें, ट्विटर अकाउंट के Active होने से ये मतलब है कि आप अकाउंट को पिछले छह महीनों से लगातार यूज कर रहे हैं तो मतलब पूरी तरह से एक्टिव हों. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारत के उपराष्ट्रपति ने 23 जुलाई 2020 के बाद कुछ भी ट्वीट नहीं किया है, जिसका अर्थ है कि उनका खाता पिछले 10 महीनों से निष्क्रिय है. ट्विटर नीति के अनुसार ब्लू टिक स्वचालित रूप से निष्क्रिय खातों से हटा दिए जाते हैं. इसलिए उपराष्ट्रपति के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!