डीएवी में छात्रों के बीच हुए विवाद में एसएसपी ने दिये कार्यवाही के आदेश

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी दून में डीएवी महाविद्यालय में आज एक बार फिर जमकर उत्पात हुआ। एबीवीपी व बागी गुटों में देर रात हुए झगड़े ने सोमवार दोपहर विवाद का रूप लिया। इसके बाद दोनों गुटों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें कईं लोग घायल हो गए। वहीं लड़ाई की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों गुटों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्रों के नही मानने पर एक्शन दिखाते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद दोनों गुट वहां से भागते नजर आये। बाद में दोनों गुटों ने पुलिस को तहरीर देते हुए एक दूसरे गुट पर गम्भीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

बताया जा रहा है कि डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी के 2 छात्र गुटों में आपसी विवाद हो गया। लगातार तीसरी बार दोनों गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़े जिसमे कई घायल भी हुए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। इससे पहले एबीवीपी से जुड़े छात्रों के दो गुटों के बीच शनिवार को कालेज परिसर में मारपीट हुई थी। रविवार को फिर दोनों पक्ष आमने– सामने आ गए और उनके बीच फिर से मारपीट होने लगी। इस घटना में एक छात्र के सिर में गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद आज लगातार तीसरे दिन भी दोनों गुट कॉलेज में आमने सामने आ गए। जिसमें कई अन्य छात्रों के भी घायल होने की सूचना है।

विरोधी गुट से छात्र संघ अध्यक्ष निखिल शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अखिल भारतीय छात्र संगठन के कुछ कार्यकर्ता पिछले 3 दिन से उनके समर्थकों को निशाना बनाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने इन आरोपों को नकारा और कहा कि उनके संगठन का कोई भी कार्यकर्ता मारपीट में शामिल नहीं है। दूसरी ओर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने कहा कि उनके पास किसी भी छात्र संगठन की शिकायत नहीं आई। पुलिस मारपीट करने वाले पर कार्रवाई कर रही है। वहीं मारपीट की जानकारी मिलते ही एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए थाना पुलिस को सख्त कार्यवाही करने की हिदायत दी है। एसएसपी ने कहा है कि ऐसे उत्पात किसी भी हालत में बर्दाश्त नही किये जायेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!